Doordrishti News Logo

दिन में सूर्य की तपिश,रात को गुलाबी ठंडक

बदलता मौसम सर्दी की आहट

जोधपुर,इस साल मानसून की अच्छी बारिश से सर्दी का आगमन भी जल्दी होता प्रतीत होने लगा है। अभी से रातें गुलाबी ठंडक वाली होने लगी हैं। रात का पारा गिरने लगा है। प्रदेश सहित मारवाड़ में अब इसका असर देखा जा सकता है। हिमाचल प्रदेश,शिमला में हुई बर्फबारी से मौसम में परिवर्तन संभव है। जल्द की सर्दी की दस्तक है। दिन में सूर्य की तपिश बरकरार है मगर रात को गुलाबी ठंडक फिजां में घुलने लगी है। अलसुबह हाइवे पर कोहरा दिखाई देने लगा है। सूर्य की किरणेें तिरछी पड़ने के साथ अब शाम साढे छह बजे तक अंधेरा भी होने लगा है। रातें लंबी लगने लगी हैं। प्रदेश में कई स्थानों पर रात का पारा 20 डिग्री या उससे नीचे आने लगा है।

जोधपुर,बीकानेर संभाग में रात के पारे में गिरावट देखी जा सकती है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले 4-5 दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और दीपावली तक तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इससे न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी से आने वाली हवाओं का विंड पैटर्न सेट हो चुका है। इसलिए राजस्थान,मप्र दिल्ली हरियाणा पंजाब से मानसून विदा हो गया है और मौसम ड्राई रहने लगा है। मारवाड़ के जैसलमेर,जोधपुर में भी रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। इसके कारण लोगों को रात में हल्की सर्दी का एहसास हुआ।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed