जोधपुर-गांधीधाम-जोधपुर सुपरफास्ट के दो फेरे रद्द
जोधपुर,पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के पालनपुर रेल खंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के कारण जोधपुर-गांधीधाम-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो फेरे रद्द रहेगी। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय के अनुसार पालनपुर-संख्याली रेलवे स्टेशनों की बीच दोहरीकरण कार्य प्रगति पर होने के कारण रेल सेवा जोधपुर-गांधीधाम ट्रेन नंबर 22483 जोधपुर से 17 और 19 अक्टूबर तथा गांधीधाम-जोधपुर ट्रेन नंबर 22484 गांधीधाम से 18 और 19 अक्टूबर को पूर्ण रूप से रद्द रहेगी।
दरअसल इस रेल खंड पर डबल लाइन की कमीशनिंग का कार्य करवाया जा रहा है इस वजह से कुछ रेल सेवाएं दो दिन प्रभावित रहेंगी जिसमें गांधीधाम एक्सप्रेस शामिल है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

