Doordrishti News Logo

विद्यार्थियों को दी रोजगार के अवसरों की जानकारी

प्रज्ञा निकेतन छात्रावास में वृहद करियर कार्यशाला का आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विद्यार्थियों को दी रोजगार के अवसरों की जानकारी। स्थानीय प्रज्ञा निकेतन छात्रावास में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, व्यक्तित्व विकास एवं करियर मार्गदर्शन के उद्देश्य से एक दिवसीय वृहद करियर वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.(डॉ.) पवन कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों एवं निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के विविध अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंस एवं नई तकनीकों के बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बदलते समय के साथ विद्यार्थियों को अपने कौशल का निरंतर विकास करना होगा।

अवैध बजरी से भरा बिना नंबरी डम्पर जब्त,चालक गिरफ्तार

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृत भारती राजस्थान के संयोजक तुलसीराम व्यास ने की। उन्होंने नवयुग में संस्कृत विषय की उपयोगिता एवं रोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संस्कृत के अध्ययन के साथ आधुनिक तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल विकसित करने का आह्वान किया।

इतिहासकार डॉ.भगवान सिंह शेखावत ने शिक्षण एवं अकादमिक क्षेत्र में करियर निर्माण पर विद्यार्थियों को स्कूल से विश्वविद्यालय स्तर तक अध्यापन,शोध एवं अन्य शैक्षणिक क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। तकनीकी विशेषज्ञ एवं उद्भव फाउंडेशन,जयपुर के संस्थापक चेतन शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल शिक्षा एवं एआई का युग है। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी कौशल अर्जित करने तथा बदलती रोजगार आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने का आह्वान किया।

विकलांग पुनर्वास एवं प्रशिक्षण संस्थान की अध्यक्ष डॉ.मीना बरडिया ने छात्रावास में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। अंत में छात्रावास वार्डन डॉ. अरविंद कुमार जोशी ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों,शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. कर्मवीर सिंह एवं गजेंद्र सिंह ने किया। उद्घाटन सत्र के पश्चात कुलगुरु प्रो. (डॉ.) पवन कुमार शर्मा ने छात्रावास का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026