जोधपुर, ऐस इंटरनेशनल विद्यालय में प्रेप कक्षा के विद्यार्थियों ने सैंडविच मेकिंग डे मनाया। जैसा की विदित हैं इस महामारी के चलते प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अभी स्कूल नही खुला है,इसलिए विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययनरत हैं। कक्षा अध्यापिकाएं अपनी अपनी क्लास की जूम मीटिंग के माध्यम से समय समय पर एक्टिविटी करवाती हैं। इस जूम मीटिंग को बच्चो सैंडविच बनाना सिखाया गया। बच्चो को बताया गया की किस तरह से हरी सब्जियां और चीज, बटर आदि का उपयोग करके पौष्टिक सैंडविच बनाया जा सकता है। बच्चे सभी सामग्री को लेकर तथा एप्रिन और कैप पहनकर उत्साहपूर्वक सैंडविच बनाने जुटे और उन्होंने सैंडविच बना कर दिखा दिया। बच्चे स्वयं द्वारा निर्मित पौष्टिक सैंडविच देखकर खुश व उत्साहित थे। इस अवसर पर निदेशक डॉ ज्योत्सना सिंह शेखावत, डॉ अभिमन्यु सिंह शेखावत व प्रचार्य मंजू भाटी द्वारा बच्चो को टमाटर ,खीरा ,गाजर, व हरी सब्जिया का महत्व बताया गया।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

