13 फरवरी को मुख्यमंत्री को ज्ञापन देगा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा
जोधपुर, भाजपा अल्पसंयक मोर्चा की बैठक सांसद सेवा केन्द्र जोधपुर में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमजान अली चैपदार मौजूद थे। अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश मंत्री सिकन्दर बक्स ने की एवं संचालन रशीद अब्बासी ने किया। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि 13 फरवरी, 2021 को जोधपुर संभाग मुख्यालय पर अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा राज्य सरकार का अल्पसंख्यक विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए रमजान अली ने कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन में हर बूथ का कार्यकर्ता भाग ले एवं मुख्यमंत्री के गृह जिला से सरकार की उल्टी गिनती शुरू करें। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री आसिफ अंसारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को धन्यवाद प्रेषित किया। बैठक में मुन्ना कमरानी, मंजुर अली, राजेश खान, रशीद अब्बासी, रफिक लौहार, आसिफ अंसारी, युसुफ चौधरी, रफीक भाटी, चांद मो. मोहब्बत अब्बासी, अयुब पठान, रूकसाना बानो, मोहसीन अली, आसिफ बेमिल, मेहरू निशा, राजेश खान सिंधी, अनवर फारूक, सैयद माणकलाव, चांद बबबी मेहरूनिशा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Related posts:

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

