Doordrishti News Logo

जेएनवीयू में रैगिंग में छात्र से मारपीट,चार के खिलाफ केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेएनवीयू में रैगिंग में छात्र से मारपीट,चार के खिलाफ केस दर्ज। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (जेएनवीयू) के न्यू कैंपस में शुक्रवार दोपहर को रैगिंग की घटना होने का मामला सामने आया। बीए प्रथम वर्ष के छात्र सीताराम भांभू के साथ चार छात्रों ने मारपीट की। घटना उस समय हुई जब छात्र रसायन विभाग की ओर अपनी कक्षा में जा रहा था।

पीडि़त छात्र भांभुआ की ढाणी बैठवासिया ओसियां निवासी सीताराम पुत्र पेमाराम भाम्भू ने पुलिस थाना भगत की कोठी में दी रिपोर्ट में बताया कि गजेन्द्र जाजरा नामक छात्र अपने तीन साथियों के साथ आया और रास्ता रोककर रैगिंग करने लगा। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने पहले बॉटनीकल प्रोफेसर से बदसलूकी की और बाद में सीताराम से गाली-गलौज करते हुए उसका बैग खींचा और मुक्के-थापों से पिटाई कर दी। छात्र ने तत्काल घटना की सूचना विश्वविद्यालय की डीन को मैसेज कर दी,लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

साइबर ठग गोदारा कंबोडिया में स्थानीय दो गुर्गे गिरफ्तार

पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। हैड कांस्टेबल सुखाराम प्रकरण दर्ज करने के बाद रविवार को घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया,फिलहाल मामले की जांच चल रही है। इस घटना में पीड़ित की तरफ से रैंगिग जैसा कोई वीडियो नहीं दिया गया है।

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026