Doordrishti News Logo

रेजिडेंट डॉक्टर की मौत के बाद एम्स में हड़ताल

  • ओपीडी के बाहर धरने पर बैठे
  • कैंडल मार्च निकला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेजिडेंट डॉक्टर की मौत के बाद एम्स में हड़ताल। जोधपुर एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर राज नरेश यादव की मौत के बाद अन्य रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर बैठ गए। मुआवजा और अन्य मांगों को लेकर ओपीडी के बाहर धरना शुरू किया। शाम को कैंडल मार्च भी निकाला।

रेजिडेंट डॉक्टर्स ने बताया कि इस मामले को लेकर एडमिनिस्ट्रेशन माफी मांगे। इसके साथ ही अन्य मांग जब तक पूरी नहीं हो जाती उनका ये प्रोटेस्ट जारी रहेगा। गौरतलब है कि मंगलवार को जोधपुर एम्स में ड्यूटी करने पहुंचे रेजिडेंट की रेस्ट रूम के बाथरूम में अचेत मिलने के बाद मौत हो गई थी। वह एनस्थीसिया विभाग में ड्यूटी के लिए आया था।

अणुव्रत सुपरफास्ट में एक करोड़ की चोरी का पर्दाफाश चार गिरफ्तार

शुरुआती जानकारी में इंजेक्शन के ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है,हालांकि,मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद ही साफ होगी। पुलिस को मौके पर बाथरूम में इंजेक्शन भी मिला है। संभवत: उसने खुद के सिरिंज लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक राज नरेश का बड़ा भाई दिल्ली एम्स में डॉक्टर है, जबकि पिता गांव में ही रहते हैं। मृतक ने एम्स से रेजिडेंट किया था,इसके बाद यहीं से पीजी कर रहा था।