केमिकल फैक्ट्री में लगी आग 13 लोग झुलसे केमिकल के ड्रम में हुए विस्फोट
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),केमिकल फैक्ट्री में लगी आग 13 लोग झुलसे केमिकल के ड्रम में हुए विस्फोट। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र की श्रमिक कॉलोनी स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल होने लगी। इस दौरान आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। फैक्ट्री में केमिकल के ड्रम रखे होने की वजह से विस्फोट होते रहे, जिससे कुछ लोग झुलस गए। उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया।
जानकारी के मुताबिक गणेश नगर स्थित एसआर केमिकल फैक्ट्री में आग लगी। जहां दो- तीन दिन पहले ही हैंडीक्राफ्ट व इंडस्ट्रियल काम में आने वाला केमिकल लाया गया था। इसमें आग लग गई। घटना के समय फैक्ट्री में ताला लगा हुआ था। इधर आग लगने के बाद आस-पास रहने वाले लोगों को मौके से हटाया गया।
रेजिडेंट डॉक्टर की मौत के बाद एम्स में हड़ताल
बासनी,शास्त्री नगर, चौपासनी फायर ब्रिगेड स्टेशन से आई गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। इस दौरान आग लगने की वजह से केमिकल में विस्फोट भी हुए।
घटना को लेकर नगर निगम के चीफ फायर ऑफिसर जलज घासी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई थी। इसकी सूचना मिलने के बाद 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किया। फैक्ट्री में केमिकल रखा होने से विस्फोट हुए। इसके चलते आग पर काबू पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
आवासीय क्षेत्र में चल रही फैक्ट्री
गणेश नगर में आवासीय क्षेत्र में इस फैक्ट्री को संचालित किया जा रहा था। फैक्ट्री में आग लगने की वजह से आसपास मकान में रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इधर आग की लपटों की वजह से आसपास के कई मकानों में भी नुकसान होने की संभावना है। घायलों में से 2-3 पेशेंट की स्थिति गंभीर हैं। घायलों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। झुलसे घायलों का एमजीएच की बर्न यूनिट मे उपचार ज़ारी है।
यह लोग झुलसे
दुर्गेश पुत्र महेनु कुमार,प्रशांत तंबोली पुत्र सुनील,प्रवीण अवशाल पुत्र राजू,विनय पुरोहित पुत्र जितेंद्र,कुणाल पुत्र विजदर्शन,आशिष पुत्र फरचंद, जोगाराम पुत्र प्रेमाराम,सुमित पुत्र सुभाष,अविनाश,प्रदीप, मोहम्मद हनीफ और दिनेश सहित 13 लोग झुलसे है। जिला कलेक्टर आलोक रंजन और पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया ने घायलों की सुध ली।
