Doordrishti News Logo

जयपुर,अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस डाॅ. रवि प्रकाश मेहरडा ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हैल्थ प्रोटोकाल एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की गंभीरता से पालना कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गाइड लाइन का उल्लंघन कर दूसरे लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में डालने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जा रही है।

अब तक 16 लाख चालान

डाॅ. मेहरडा ने बताया कि राजस्थान पुलिस द्वारा कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्धारित प्रावधानों के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत अब तक 15 लाख 40 हजार से अधिक व्यक्तियों का चालान किया जा चुका है। गुरूवार को कुल 30 हजार 686 चालान किये गए। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लागू हैल्थ प्रोटोकाॅल के अनुसार मास्क लगाना, निर्धारित भौतिक दूरी रखना एवं हाथों की सफाई सहित अन्य सतर्कताएं बरतना आवश्यक है।

अतिरिक्त महानिदेशक ने बताया कि अब तक सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 4 लाख 23 हजार 93, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 18 हजार 806, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने पर 11 लाख 71 हजार 995 व्यक्तियों के चालान किये गये हैं। गुरूवार को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 2861, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 207, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने पर 25763 व्यक्तियों के चालान किये गये हैं।

सार्वजनिक स्थलों पर थूकने, शराब का सेवन करने एवं सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा-तम्बाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है। निषेधाज्ञा तथा क्वारंटाईन मापदण्डों का उल्लघंन करने पर अब तक 4 हजार 254 एफआईआर दर्ज कर अब तक 10 हजार 705 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गुरूवार को 27 एफआईआर दर्ज कर 32 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

निषेधाज्ञा व एमवी एक्ट के तहत अब तक 19 लाख 92 हजार 537 वाहनों का चालान एवं 2 लाख 18 हजार 399 वाहनों को जब्त किया गया एवं 38 करोड़ 86 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया जा चुका है। गुरूवार को 9428 मोटर वाहनों का चालान किया गया एवं 2422 वाहनों को सीज किया गया साथ ही 16 लाख 65 हजार 950 रूपये की राशि का जुर्माना वसूल किया गया। सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामलों में अब तक 234 मुकदमे दर्ज कर 309 असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है एवं 273 को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़े – जेसीबी चालक से मारपीट कर नगदी छीनी

Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

November 8, 2026