डॉ.संजय गहलोत को राज्यस्तरीय सम्मान
टेली-मानस में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.संजय गहलोत को राज्यस्तरीय सम्मान। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मनोचिकित्सा के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ.संजय गहलोत को टेली-मानस के माध्यम से उत्कृष्ट मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए राज्यस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जयपुर में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया।
टेली-मानस भारत सरकार की पहल है, जिसके तहत टोल फ्री नंबर पर मानसिक स्वास्थ्य परामर्श दिया जाता है।नोडल अधिकारी डॉ. अशोक सीरवी ने बताया कि जोधपुर में टेली- मानस केंद्र का संचालन अक्टूबर 2023 से हो रहा है।
टोल फ्री नंबर 14416 और 1800-89-14416 पर 24×7 काउंसलर, साइकोलॉजिस्ट और मनोरोग विशेषज्ञ से परामर्श लिया जा सकता है। केंद्र पर प्रतिमाह लगभग 1000 कॉल आती हैं,जिनमें उदासी, चिंता,परीक्षा तनाव, रिश्तों में तनाव और नशा सहित अन्य मानसिक समस्याओं पर काउंसलिंग दी जाती है।
