सुबह जोड़ों में अकड़न को न करें नजर अंदाज हो सकता है गठिया का संकेत: डॉ.कनवरिया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सुबह जोड़ों में अकड़न को न करें नजर अंदाज हो सकता है गठिया का संकेत: डॉ.कनवरिया। विश्व गठिया दिवस पर विशेषज्ञों ने सुबह उठने के बाद लंबे समय तक जोड़ों में अकड़न,दर्द या सूजन को नजर अंदाज न करने की सलाह दी है।

डॉ.प्रभात कंवरिया ने बताया कि रूमेटाइड आर्थराइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस दोनों में जोड़ों में दर्द होता है,लेकिन कारण और इलाज अलग हैं। रूमेटाइड आर्थराइटिस के लिए अब डीमार्ड्स, बायोलॉजिकल और JAK इनहिबिटर्स जैसी आधुनिक दवाएं उपलब्ध हैं,जो बीमारी को नियंत्रित कर जोड़ों को स्थायी क्षति से बचाती हैं।

टोफासिटिनिब और उपाडासिटिनिब जैसी JAK इनहिबिटर्स दवाएं टैबलेट के रूप में उपलब्ध हैं,जो इंजेक्शन से परहेज करने वाले मरीजों के लिए सुविधाजनक हैं। समय पर जांच और उपचार से जीवन गुणवत्ता बेहतर हो सकती है।

कब सावधान हों
-सुबह लंबे समय तक जोड़ों में अकड़न
-उंगलियों,कलाई में दर्द-सूजन
-दोनों तरफ के जोड़ों में समान तकलीफ
-कई सप्ताह तक लगातार सूजन
-बिना कारण अत्यधिक थकान ।