जोधपुर, श्रीलंका, ग्लोबल कल्चर स्काउट गाइड वर्चुअल जंबूरी का शुभारंभ वहां की विशिष्ट परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलन एवं सैटेलाइट तकनीकी रोशनी के साथ किया गया।
ग्लोबल स्काउट कल्चर जम्बूरी के इस आयोजन में राजस्थान प्रदेश को कोऑर्डिनेट करते हुए पाली जिले के रोवर लीडर प्रभु राम प्रजापत ने बताया कि श्रीलंका की इस वर्चुअल जंबूरी में करीब 15 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया।

जिसमे आज शनिवार को प्रातः 9 बजे से टॉक शो, कल्चर शो, का आयोजन हुआ जिसमें सभी देशों के फैशन का आयोजन हुआ। भारत देश की तरफ से विभिन्न प्रकार के फैशन शो किये गए। देवानंद और चामिला कुमारा श्रीलंका के साथ टॉक शो का आयोजन किया गया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस वर्चुअल जंबूरी में प्रदेश स्तर पर भागीदारी को सफल बनाने में सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा, सीओ. गाइड सुयश लोढा, रितु शर्मा, ज्योति महात्मा, रोवर लीडर प्रभु राम प्रजापत, अपूर्व राजपुरोहित, पवन अर्जुन, ट्रेनिंग काउंसलर शशि शर्मा, कांता शर्मा एवं वीएस प्रजापत विशेष सहयोग कर रहे हैं।
ये भी पढ़े – जोधपुर जिले में चार प्रमुख सड़कों के लिए शेखावत ने स्वीकृत कराए 69.33 करोड़ रुपए

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

