जोधपुर,भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और हाल ही में जोधपुर से जयपुर स्थानांतरित हुए निवर्तमान संभागीय आयुक्त डॉ समित शर्मा का मोयल मार्शल आर्ट क्लब जोधपुर, जोधपुर जिला फेंसिंग एसोसिएशन, पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ जोधपुर तथा जोधपुर जिला ताइक्वांडो संघ के द्वारा अभिनंदन किया गया। जिला संघ के अध्यक्ष अब्दुल रज्जाक मोयल ने संभागीय आयुक्त डॉ समित शर्मा को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और कहा कि समित शर्मा ने अल्पकाल में ही बेहतरीन प्रशासन से अनूठी छाप छोड़ी है। इस अवसर पर जिला संघ के मोहम्मद इकबाल मोयल सहित कई खिलाड़ी तथा पदाधिकारियों ने भी संभागीय आयुक्त का अभिनंदन किया।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

