रामेश्वरम के लिए विशेष रेलगाड़ी 14 अक्टूबर को होगी रवाना
जोधपुर,रामेश्वरम के लिए विशेष रेलगाड़ी 14 अक्टूबर को होगी रवाना। राज्य सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2024 के अन्तर्गत एक विशेष रेलगाड़ी 14 अक्टूबर को बीकानेर से रामेश्वरम के लिए रवाना होगी।
यह भी पढ़ें – नील गाय को बचाने के चक्कर से गिरा बाइक सवार दंपति,महिला की मौत
यह ट्रेन बीकानेर रेलवे स्टेशन से दोपहर 1.30 बजे प्रस्थान करेगी और वाया भगत की कोठी (जोधपुर) और जवाई बांध स्टेशन होते हुए रामेश्वरम पहुंचेगी। इस यात्रा में बीकानेर रेलवे स्टेशन से 230,भगत की कोठी से 300 और जवाई बांध स्टेशन से 250 यात्री शामिल होंगे।
कुल 780 यात्री इस तीर्थ यात्रा में भाग लेंगे। यात्रियों को समय पर स्टेशन पहुँचने और समस्त प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सूचना दी जा रही है।
यात्री तैयारी और सुविधाओं की जानकारी
सहायक आयुक्त ओमप्रकाश पालीवाल ने बताया कि यात्रियों को प्रस्थान स्थल पर रिपोर्ट करने के लिए समय निर्धारित किया गया है। बीकानेर एवं चूरू जिले के यात्री सुबह 8 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पर,जोधपुर डिवीजन के यात्री दोपहर 1 बजे भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर और दोपहर 2 बजे जवाई बांध स्टेशन पर रिपोर्ट करेंगे।
यात्रियों की देखरेख के लिए एक ट्रेन प्रभारी,प्रत्येक कोच में 2 सरकारी कर्मचारी और चिकित्सा सुविधा के लिए एक डॉक्टर एवं 2 नर्सिंग अधिकारी यात्रा में साथ रहेंगे।
यात्री अपने साथ ऑनलाइन भरे गए आवेदन-पत्र की हार्ड कॉपी, प्रमाणित चिकित्सा प्रमाण-पत्र, जनआधार/आधार कार्ड और 2 पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। दैनिक उपयोग की सामग्री,आवश्यक दवाएं और व्यक्तिगत जरूरतों के लिए नकदी और कपड़े भी साथ रखने होंगे। यात्रा के दौरान 8 दिनों तक आवास, भोजन आदि की व्यवस्थाएं पूरी तरह से देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
Related posts:

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

