नील गाय को बचाने के चक्कर से गिरा बाइक सवार दंपति,महिला की मौत
जोधपुर,नील गाय को बचाने के चक्कर से गिरा बाइक सवार दंपति, महिला की मौत। शहर के निकट गंगाणी गांव में अपने खेत की तरफ जा रहे दंपति की बाइक नील गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर स्लीप हो गई। हादसे में घायल दंपति में महिला की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। इस बारे में पति की तरफ से करवड़ थाने में रिपोर्ट दी गई।
यह भी पढ़ें – टैंपो में सवार महिला यात्री के पर्स से 80 हजार रुपए और आभूषण चोरी
करवड़ स्थित गंगाणी निवासी भगा राम पुत्र बस्तीराम मेघवाल ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। इसमें वह अपनी पत्नी रूपी देवी के साथ बाइक पर खेत की तरफ जा रहा था। तब रास्ते में अचानक आई नील गाय को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर स्लीप हो गई।
हादसे में दोनों घायल हो गए। उसकी पत्नी रूपी देवी की उपचार के बीच मौत हो गई। करवड़ पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया।
Related posts:

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

