Doordrishti News Logo

प्रयागराज कुंभ मेला-2025 के लिए स्पेशल ट्रेन 19 जनवरी को

बाड़मेर से बरौनी स्टेशनों के बीच एक ट्रिप के लिए होगी संचालित

जोधपुर,प्रयागराज कुंभमेला-2025 के लिए स्पेशल ट्रेन 19 जनवरी को। प्रयागराज कुंभ मेला-2025 में श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा हेतु रेलवे द्वारा बाड़मेर से जोधपुर के रास्ते बरौनी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा प्रयागराज कुंभ मेला- 2025 में आवागमन की सुविधा हेतु स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – जोधपुर में चार दिव्यांगजन स्वयंसिद्ध पुरस्कार से सम्मानित

उन्होंने बताया कि ट्रेन 04811, बाड़मेर-बरौनी स्पेशल(1ट्रिप)19 जनवरी को बाड़मेर से सायं 5.30 बजे प्रस्थान कर जोधपुर स्टेशन पर रात्रि 9.20 बजे आगमन व 9.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 9 बजे बरौनी पहुंच जाएगी।

वापसी में ट्रेन 04812 बरौनी- बाड़मेर स्पेशल(1 ट्रिप) बरौनी से 21 जनवरी को रात्रि 11 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन जोधपुर स्टेशन पर सुबह 8.45 बजे आगमन व 8.55 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बाड़मेर पहुंच जाएगी।

ट्रेन इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि ट्रेन आवागमन में बालोतरा,समदड़ी,जोधपुर,मेड़ता रोड,डेगाना,मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा,जयपुर,बांदीकुई,भरतपुर,आगरा फोर्ट,टूंडला,इटावा, गोविंद पुरी,फतेहपुर,प्रयागराज,मिर्जापुर,पंडित दीनदयाल उपाध्याय,बक्सर, आरा,दानापुर,पतली पुत्र व हाजीपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में यात्री सुविधा के लिए 4 स्लीपर,12 जनरल व दो गार्ड एसएलआर सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।

Related posts: