जोधपुर जेल में बंद सोनम वांगचुक से पत्नी ने दस दिन में तीसरी बार की मुलाकात

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर जेल में बंद सोनम वांगचुक से पत्नी ने दस दिन में तीसरी बार की मुलाकात।जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से उनकी पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने गुरुवार को मुलाकात की। वांगचुक से जेल में गीतांजलि की यह तीसरी मुलाकात है। गीतांजलि ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी दी।

गीतांजलि ने लिखा-आज जोधपुर में वांगचुक से मिली। उन्हें बच्चों की एनसाइक्लोपीडिया दी,जिसकी उन्होंने मांग की थी। वे सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं और आशावाद का यह गीत साझा करते हैं कि उम्मीद न खोएं।

चिकित्सकों को रिलीव नहीं करने पर अवमानना नोटिस

गौरतलब है कि गीतांजलि ने पहली बार सात अक्टूबर को वकील रीतम खरे के साथ जोधपुर सेंट्रल जेल में वांगचुक से मुलाकात की थी। उस समय उन्हें हिरासत आदेश मिला था,जिसे अदालत में चुनौती देने की घोषणा की गई थी। इसके बाद 11 अक्टूबर को उन्होंने दूसरी बार अपने पति से मुलाकात की थी। सोनम वांगचुक को 26 सितंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत हिरासत में लिया गया था।

गीतांजलि ने सुप्रीम कोर्ट में पति की हिरासत को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल उनका केस लड़ रहे हैं। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने केंद्र सरकार और लद्दाख प्रशासन को नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को निर्धारित की गई है।

Related posts:

प्रदूषित पानी सड़क पर बहाने वाले ट्रैक्टर चालक को पकड़ा

August 4, 2026

मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ करने के दो आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार

August 4, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने मण्डलेश्वर महादेव का किया दुग्धाभिषेक

August 4, 2026

सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़

August 4, 2026

तीन ट्रकों में भरकर हाईटेंशन लाइन का सामान ले गए बदमाश

August 4, 2026

जोजरी नदी प्रदूषित करने के आरोपियों पर पुलिस की मेहरबानी

August 4, 2026

रक्तवीर स्व.भानू के 28वें जन्मदिन पर फलोदी-पोकरण में हुए सेवा कार्य

August 3, 2026

जोधपुर मंडल में बन रहा देश का पहला आरडीएसओ डेडीकेटेड टेस्ट ट्रैक

August 3, 2026

आईआईटी जोधपुर में हरित हाइड्रोजन और तकनीकी शिक्षा में नई पहल की शुरुआत

August 3, 2026