चिकित्सकों को रिलीव नहीं करने पर अवमानना नोटिस

  • राजस्थान हाईकोर्ट
  • चिकित्सकों को रिलीव नहीं करने पर अवमानना नोटिस
  • चिकित्सा विभाग से जवाब तलब किया

जोधपुर,चिकित्सकों को रिलीव नहीं करने पर अवमानना नोटिस।राजस्थान हाईकोर्ट ने सीनियर रेजिडेंट कोर्स में चयनित होने के पांच माह बीत जाने और पहले दिए गए आदेश के बावजूद उन्हें रिलीव न करने पर मुख्य शासन सचिव गायत्री ए.राठौड़,चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीश कुमार,निदेशक चिकित्सा विभाग डॉ.रविप्रकाश शर्मा सहित अन्य अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

याचिकाकर्ता डॉ.विक्रम सिंह शेखावत सहित 36 राजकीय चिकित्सक हैं,जिन्हें राष्ट्रीय नीट प्री-पीजी प्रवेश परीक्षा 2021 के आधार पर सीनियर रेजिडेंट कोर्स में चयनित किया गया था। हालांकि, चयन के बावजूद उन्हें बार-बार निवेदन करने के बावजूद उनके वर्तमान पदों से रिलीव नहीं किया गया। अधिवक्ता यशपाल खिलेरी ने अदालत में बताया कि पहले ऑपरेशन सिंदूर के कारण कोर्स ज्वॉइन करने से मना किया गया और अब बिना उचित कारण के, चिकित्सकों की कमी का हवाला देकर भी उन्हें आवंटित मेडिकल कॉलेज में कोर्स के लिए रिलीव नहीं किया जा रहा है।

70 लाख की धोखाधड़ी में वांछित कारोबारी पोलैंड से लौटते ही गिरफ्तार

अगस्त में करीब 1700 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्तियां पूरी हो चुकी हैं। हाईकोर्ट की जस्टिस रेखा बोराणा की एकलपीठ ने अवमानना याचिका की प्रारंभिक सुनवाई के बाद संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया और आदेश की पालना न करने का कारण जानने के लिए जवाब तलब किया है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि एनएमसी 2022 के रेगुलेशन्स के अनुसार सीनियर रेजिडेंट कोर्स करना सहायक प्रोफेसर पद की योग्यता में अनिवार्य है और राज्य सरकार द्वारा पांच मई 2025 को जारी आवंटन आदेश के अनुसार उन्हें रिलीव किया जाना चाहिए था।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026