Doordrishti News Logo

पुत्र व उसके परिचित पर लगाया चार लाख चोरी का आरोप,दोनों गिरफ्तार

शराब पीकर आने से टोकने पर दिया वारदात को अंजाम

जोधपुर,पुत्र व उसके परिचित पर लगाया चार लाख चोरी का आरोप, दोनों गिरफ्तार। शहर के बोरानाडा स्थित भील बस्ती में एक महिला के संदूक से चार लाख रुपयों की चोरी हो गई। इस बारे में महिला के दामाद ने शनिवार को अपने पुत्र एवं एक अन्य पर चार लाख रुपए चुराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी। पुलिस ने जांच के बाद परिवादी के पुुत्र एवं परिचित को गिरफ्तार कर लिया। जिनसे अब पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें – सूर्य को अर्ध्य देकर प्रभाती भजन से करेंगे नववर्ष का स्वागत-संस्कार भारती

सालावास रोड भील बस्ती बोरानाडा निवासी हीराराम पुत्र मांगीलाल भील की तरफ से शनिवार को रिपोर्ट दी गई। इसके अनुसार उसके पुत्र बालक राम और उसके परिचित सुनील भील को घर में शराब पीकर आने से मना किया गया तो उन लोगों ने देख लेने की बात की। अगले दिन पता लगा कि परिवादी की सास के संदूक में चार लाख रुपए गायब है। इस पर हीराराम भील की तरफ से अपने पुत्र और परिचित पर चार लाख रुपए चोरी का संदेह जताते हुए रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने प्रकरण में तफ्तीश करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रुपयों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed