अब तक 33 प्रकरण में 27 आरोपी पकड़े,23 पुलिस अभिरक्षा में, अन्य की चल रही जांच
जोधपुर उपद्रव
जोधपुर, शहर के जालोरी गेट सर्किल पर 3 मई की रात को हुए दो गुटों में विवाद के बाद सात थाना क्षेत्रों में रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी है। सुबह सात से शाम सात बजे तक कर्फ्यू में छूट प्रशासन की तरफ से चल रही है। इन इलाकों में अब जनजीवन सामान्य रूप से चल रहा है। पुलिस ने इस मुद्दे पर अब तक 33 प्रकरण दर्ज किए हैं। 27 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ 23 अभी भी पुलिस अभिरक्षा में चल रहे हैं। सरदारपुरा पुलिस ने मंगलवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया था। जिन्हें आज कोर्ट में पेश कर अभिरक्षा में लिया गया।
इधर कर्फ्यू ग्रस्त सात थाना क्षेत्र सदर बाजार,सदर कोतवाली,खांडाफलसा, नागौरी गेट,सरदारपुरा, सूरसागर एवं प्रतापनगर सदर में अब सामान्य जीवन बहाल हो चुका है। यहां पर अब रात्रिकालीन कर्फ्यू ही अग्रिम आदेश तक जारी रखा गया है। इसमें एक दो थाना क्षेत्र में शुक्रवार तक पूर्ण कर्फ्यू हटाने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विचार विमर्श किया जा रहा है। जयपुर से आईएसआईटी ने भी अपनी जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल इसमें मीडिया को जानकारी दिए जाने में दूरी बनाए हुए है। एसआईटी प्रभारी आईपीएस बीजू जोर्ज जोसेफ और उनके साथ आई पांच सदस्यीय टीमें शहर के कर्फ्यू ग्रस्त इलाकों में दौरा कर पड़ताल कर रही है। टीम पिछले तीन दिनों से यहां पर है। इधर कर्फ्यू ग्रस्त इलाकों में अब भी पुलिस बल तैनात है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

दोपहर 1 बजे तक 51.37% मतदान

डॉ.सीआर चौधरी को एनसीसीपी फेलोशिप सम्मान

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

