Doordrishti News Logo

एक के हाथ से पर्स झपटा,दूसरी से मोबाइल ले गए

शहर में लुटेरे सक्रिय

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एक के हाथ से पर्स झपटा,दूसरी से मोबाइल ले गए। कमिश्ररेट में बैग,पर्स और मोबाइल लुटेरें फिर से सक्रिय हो गए हैं। कमिश्ररेट के प्रतापनगर सदर और सरदारपुरा थाना क्षेत्र में पर्स और मोबाइल लूट की दो वारदातें हुई है।

प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि बलदेवनगर मसूरिया निवासी पुरूषोत्तम पंवार पुत्र नथूसिंह की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि वह 19 अप्रैल को अपनी पत्नी के साथ बोम्बे मोटर सर्किल से आखलिया सर्किल के बीच निकल रहा था। तब आखलिया सर्किल के मोड़ पर पीछे से बाइक पर आए दो बदमाश उसकी पत्नी के हाथ से पर्स झपट कर ले गए। पर्स में तीन हजार रुपए,मोबाइल,पेन आधार कार्ड आदि थे।

युवती का पीछा कर छेड़छाड़, विरोध करने पर तलवार से हमला

प्रतापनगर सदर पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
इधर पाल रोड निवासी हेमलता पत्नी राजीव अरोड़ा की तरफ से पुलिस में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि सोमवार की दोपहर में वह गाड़ी पर पाल रोड से होते हुए पांचवीं रोड की तरफ जालोरी गेट आ रहे थे। तब बीच रास्ते पांचवीं रोड- जालोरी गेट के बीच में पीछे से आई एक बाइक पर सवार दो बदमाश उसका मोबाइल हाथ से छीन कर ले गए। बदमाश तेजी से भाग निकले। सरदारपुरा पुलिस ने रिपोर्ट लेकर अब जांच आरंभ की है।