Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले के बाप थाना क्षेत्र में पुलिस ने खेत में गाड़ कर रखे अवैध मादक डोडा-पोस्त के चूरा सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना बाप टीम द्वारा तकनीकी व मुखबिर सूचना पर खेत की जमीन में गाड़ रखा 45 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त का चूरा बरामद किया गया है।

तस्कर नेवा 12 वाली डिग्गी निवासी भांकरलाल विश्नोई को गिरफ्तार किया है। उसने अपनी रहवासी ढाणी के खेत की जमीन में यह मादक पदार्थ छिपा रखा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश सभी थानाधिकारियों को दिए गए थे। जिस पर पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

Check deal’s before it’s over 👆

>>> रूपयों के लेन देन का विवाद: युवक का अपहरण कर मारपीट,मोबाइल व 28 हजार लूटे

 

Related posts:

You missed