Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के एयरपोर्ट रोड पर एक युवक का अपहरण कर मारपीट करने, रूपए और मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। आरंभिक पड़ताल में पता लगा कि अपहरण की घटना आपसी लेन देन का विवाद है। मगर इसमें किसी तीसरे शख्स का अपहरण किया गया और लूटपाट की गई। पुलिस की तरफ से अब इसमें जांच की जा रही है। नामजद लोगों की धरपकड़ जारी है।

रातानाडा थाने के एएसआई कालूसिंह ने बताया कि मूलत: भोपालगढ़ के अरटियाकलां हाल रातानाडा वेस्ट पटेल नगर निवासी रवि पुत्र रामाराम जाट और व्यास कॉलोनी एयरफोर्स रोड निवासी नवरतन के साथ पैसों को लेकर विवाद चला आ रहा है। नवरतन को गत दिसंबर में 30 रूपए रवि ने चुकाए थे और कुछ रूपए एक जून को देने को कहा था। मंगलवार की सुबह नवरतन और उसके साथी रवि के घर पर भी गए थे।

इसके बाद शाम को रवि और उसका साथी मनीष अपनी बाइक लेकर एयरपोर्ट रोड की तरफ निकल रहे थे। तब नवरतन को भाई गज्जू अपने साथियों संग स्वीफ्ट कार लेकर आया और उनका रास्ता रोककर मारपीट करने लगे।

Check deal’s before it’s over 👆

मनीष का अपहरण कर उसे अपने घर लेकर गए जहां पर उससका मोबाइल और 28 हजार रूपए छीन लिए। एएसआई कालूसिंह के अनुसार मनीष ने रूपए लूटे जाने का आरोप लगाया है। वक्त घटना से पहले दोनों को कार बिठाकर बात की गई थी। फिलहाल प्रकरण में अपहरण व लूट का केस बनाया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

>>> घंटाघर सब्जी मंडी में जुआ खेलते छह गिरफ्तार, 26 हजार बरामद

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026