पांच साल से फरार दस हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार
जोधपुर,पांच साल से फरार दस हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार। कमिश्नरेट की विवेक विहार पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में पांच साल से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दस हजार का इनाम घोषित हो रखा था। थानाधिकारी राजेंद्र सिंह चारण ने बताया कि नंदवान विवेक विहार निवासी पुखराज पुत्र उमाराम जाट पर दस हजार का इनाम घोषित हो रखा था। वह मादक पदार्थ तस्करी के एक प्रकरण में फरार चला आ रहा था।
यह भी पढ़ें – दिनदहाड़े दो घरों से चोरों ने लाखों की सोना व नगदी चुराया
कमिश्ररेट की विवेक विहार और भीलवाड़ा पुलिस ने भरसक प्रयास कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी भीलवाड़ा में एनडीपीएस एक्ट में वांटेड था। उसके संभावित ठिकानों पर पुलिस ने रेड देकर उसे दस्तयाब कर लिया अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

ड्रोन से होगी अवैध खनन स्थलों की निगरानी

