Doordrishti News Logo

बिजोलाई महादेव मंदिर से छह सौ ग्राम चांदी के आभूषण चोरी

जोधपुर(डीडीन्यूज),बिजोलाई महादेव मंदिर से छह सौ ग्राम चांदी के आभूषण चोरी।शहर केकायलाना स्थित बिजोलाई क्षेत्र के एक महादेव मंदिर में चोरों ने सैंध लगाकर छह सौ ग्राम से ज्यादा चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मंदिर के व्यवस्थापक की तरफ से राजीव गांधी नगर थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया गया है।

इसे भी पढ़ें – नए डीआरएम ने रेलवे स्टेशन पर जांची यात्री सुविधाएं,दिए सख्त निर्देश

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि भोलीबाई मंदिर के पीछे कुंज गली खांडाफलसा निवासी अशोक कुमार पुत्र परसराम पुरोहित की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वे कायलाना स्थित बिजोलाई में पर्वतेश्वर महादेव मंदिर में व्यवस्था देखरेख करते हैं।

2-3 अप्रेल की रात को अज्ञात चोरों ने मंदिर में प्रवेश कर वहां से महादेव को चढ़ाए गए 450 ग्राम का चांदी छत्र और 120 ग्राम का चंद्रमा चोरी कर ले गए। बाद में चोरी का पता लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। राजीव गांधी नगर पुलिस ने मौका मुआयना किए जाने के बाद सीसीटीवी फुटेज से अब अज्ञात चोरों की पहचान के साथ तलाश में जुटी है।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए इस नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed