हेलिकॉप्टरों ने हवा में मार गिराए दुश्मन के ड्रोन

  • भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सात दिन चला एयरफोर्स का युद्धाभ्यास 

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हेलिकॉप्टरों ने हवा में मार गिराए दुश्मन के ड्रोन। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे राजस्थान के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में युद्ध जैसे हालात तैयार किए गए। हेलिकॉप्टर टीमों ने दुश्मन के ड्रोन की पहचान की, उनकी लाइव लोकेशन ट्रैक की और उन्हें हवा में ही मार गिराने का अभ्यास किया।

जोधपुर में हालत बहुत खराब,लोगों को काला पानी पिलाया जा रहा: गहलोत

भविष्य में ड्रोन हमलों से निपटने की तैयारी के लिए भारतीय वायुसेना का एक सप्ताह तक चला ‘रोटर क्लैप-थर्ड’ अभ्यास शनिवार को पूरा हो गया।
एक सप्ताह तक चले इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना की कई हेलिकॉप्टर इकाइयों ने हिस्सा लिया।

अभ्यास के दौरान युद्ध जैसे अलग-अलग हालात तैयार किए गए,जिनमें हेलिकॉप्टर क्रू ने दुश्मन के ड्रोन की जल्द पहचान करने,उनकी लाइव लोकेशन ट्रैक करने, आपसी तालमेल के साथ समय पर सटीक कार्रवाई कर उन्हें हवा में ही मार गिराने का अभ्यास किया।

हाल के वर्षों में रूस- यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया के संघर्षों ने दिखाया है कि ड्रोन किसी भी युद्ध का रुख बदल सकते हैं। इसी खतरे को देखते हुए भारतीय वायुसेना अपनी काउंटर- ड्रोन क्षमता लगातार मजबूत कर रही है। इस अभ्यास का उद्देश्य भविष्य में बड़े पैमाने पर होने वाले ड्रोन हमलों की स्थिति में हेलीकॉप्टरों को समय रहते ड्रोन का पता लगाकर उन्हें तुरंत नष्ट करने के लिए तैयार करना था।

हेलीकॉप्टरों की ताकत पर रहा फोकस
इसी साल फरवरी में पोकरण रेंज में भारतीय वायुसेना ने ‘वायु शक्ति-2026’ युद्ध अभ्यास का सफल आयोजन किया था, जिसमें लड़ाकू विमानों, मालवाहक विमानों और अटैक हेलिकॉप्टरों ने अपनी ताकत दिखाई थी। अब ‘रोटर क्लैप-थर्ड’ के जरिए वायुसेना ने खास तौर पर हेलिकॉप्टरों की मदद से दुश्मन के ड्रोन हमलों को रोकने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया है।