Doordrishti News Logo

जोधपुर, जरुरतमंद और पशु पक्षियों की सेवा में समर्पित गणेशाय रोटी समिति की ओर से कोरोना संकट के मद्देनज़र लॉकडाऊन के कारण घर बैठे हर आयु वर्ग के लोगों के लिए 29 अप्रैल से 1 मई तक तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत गीता प्रश्नोत्तरी ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य लोगों को मानसिक रूप से सुदृढ़ करना था।

समिति के अध्यक्ष हर्ष चौहान ने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पायल परिहार, पुरुषोत्तम दास, हर्षित मेहरा,ममता, विजय आदि सहित 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समिति के कोषाध्यक्ष अनिल चौधरी द्वारा सभी प्रतिभागियों से श्रीमद्भागवत गीता से संबंधित 5 प्रश्न पुछे गए। जिसमें अधिकांश ने सभी प्रश्नों के सही-सही जवाब दिए।

समिति के अनिल चौधरी ने बताया कि प्रतिभागियों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट दिया जाएगा और कोरोना संकट से निजात मिलने पर प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

अध्यक्ष ने बताया कि आयोजित प्रतियोगिता में लोगों के उत्साह को देखते हुए 2 मई रविवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रामायण प्रश्नोत्तरी ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिभागी मो. नं. 9799538998 के माध्यम से भाग ले सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से समिति की ओर से लाकडाऊन में जरूरतमंद और पशु पक्षियों की सेवा की जा रही है। जिसमें जोधपुर के लिए 3 आक्सीजन मशीन भेट की घोषणा की गई। जरूरतमंद को निशुल्क दवाई वितरण भी किया जा रहा है। इस दौरान कोरोना वारियर्स अवेयरनेस डाईंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें 10 से 22 वर्ष तक की प्रतिभाओं ने घर बैठे अपना हुनर दिखाया। जिन्हें ओनलाइन प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा 2019 से समिति द्वारा पौधारोपण करने और पशु पक्षियों के लिए चुग्गा, दाना, पानी, चारा, रिचका और फल की व्यवस्था करने का अभियान भी चलाया था। जरूरतमंद को निशुल्क किराना किट वितरण किए गए। जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों भगत की कोठी, किला रोड, शास्त्री नगर, चान्दपोल, महामदिर, हैवी इन्डस्ट्री एरिया आदि में सेवा प्रदान की गई।

ये भी पढ़े :- युवाओं का वैक्सीनेशन शुरू, शहर विधायक ने भी लगवाई वैक्सीन

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026