Doordrishti News Logo

जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शहर के अस्पतालों में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और अन्य व्यवस्था को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं। सोमवार सुबह केंद्रीय मंत्री ने रेलवे अस्पताल का दौराकर बेड संख्या बढ़ाने की संभावनाओं को देखा। वे राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान भी पहुंचे और 120 बेड के आइसोलेशन सेंटर को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।

Shekhawat visits railway hospital with DRM

 

रेलवे अस्पताल में मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय ने केंद्रीय मंत्री शेखावत को रेलवे अस्पताल में उपलब्ध बेड, चिकित्सा सुविधाओं और ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर विस्तार से जानकारी दी। डीआरएम पाण्डेय ने ऑक्सीजन और इंजेक्शन की उपलब्धता में आ रही परेशानी से भी अवगत करवाया। शेखावत ने तत्काल जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह से बात की और रेलवे अस्पताल में ऑक्सीजन और रेमेडिसिवर इंजेक्शन नियमित रूप से व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Shekhawat visits railway hospital with DRM

शेखावत ने अस्पताल में बेड की क्षमता बढ़ाने के संबंध में विचार- विमर्श किया। डीआरएम ने कहा कि अस्पताल में बेड की संख्या 100 तक की जा सकती हैं। शेखावत ने कहा कि यहां पर जो भी जरूरत हो, उसे पूरा करेंगे। चीफ मेडिकल ऑफिसर पेरूमल यूके ने अस्पताल में गंभीर हालत वाले मरीजों के बारे में जानकारी दी।

Shekhawat visits railway hospital with DRM

शेखावत ने डीआरएम के आग्रह पर एक गंभीर मरीज को एम्स में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। एनडब्ल्यूआरईयू के मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री शेखावत दिनभर राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान रहे। 120 बेड के आइसोलेशन सेंटर और अन्य व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहे। महापौर वनिता सेठ, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी सहित अनेक पार्षद यहां पर व्यवस्था में जुटे हुए थे।

ये भी पढ़े :- जीवन बचाने को सख्ती से लागू करें महामारी रेड अलर्ट कर्फ्यू-मुख्यमंत्री

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026