ऑक्सीजन, आईसीयू वेंटिलेटर के सम्बन्ध में लागातार फीडबैक ले रहे हैं शेखावत
जोधपुर, शहर में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत चिकित्सा अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों से जोधपुर में कोविड संक्रमण की स्थिति विशेषकर ऑक्सीजन की उपलब्धता और सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालो में आईसीयू वेंटिलेटर की उपलब्धता के सम्बन्ध में लागातार फीडबैक लेते ले रहे हैं।

शेखावत ने जोधपुर ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर बोरानाडा स्थित जोधपुर गैसेस प्लान्ट का अवलोकन भी किया। वे प्लान्ट देखने पहुंचे और ऑक्सीजन सिलेंडर भरने का काम कर रहे कार्मिकों का उत्साह बढ़ाया। जामनगर गुजरात से आए ऑक्सीजन टैंकर का अवलोकन किया। इस टैंकर को शनिवार को जोधपुर से एयरलिफ्ट किया गया था, जो जोधपुर पहुंचा है। उन्होंने ऑक्सीजन टैंकर को एस्कॉर्ट करके लाए अधिकारी गोपेश भाटी से भी बातचीत की।
ये भी पढ़े :- ऑक्सीजन से भरे दो टैंकर जोधपुर पहुंचे
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

