Doordrishti News Logo

गांव जाकर शेखावत ने दी महीपाल मदेरणा को श्रद्धांजलि

जोधपुर, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने गुरूवार को दोपहर बाद कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय महीपाल मदेरणा के पैतृक गांव चाडी जा कर पुष्पांजलि अर्पित की। मदेरणा की पत्नी लीला मदेरणा और पुत्री ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा से मिलकर संवेदना प्रकट की।

इस दौरान फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, देहात अध्यक्ष मनोहर पालीवाल, नोखा विधायक बिहारी लाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रामप्रकाश चौधरी, पंचायत समिति सदस्य विक्रमादित सिंह, पूर्व प्रधान भागीरथ बेनीवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रावल ज्यानि, युवा मोर्चा अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, विजय सिंह मेड़तिया अचल सिंह मेड़तिया,ईश्वर सिंह डंवारा, लोकेंद्र सिंह गुढा,चाडी के पूर्व सरपंच दिग्विजय सिंह,सरपंच आनन्द सिंह देनॉक सहित अनेक कार्यकर्ता साथ थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: