Doordrishti News Logo

मंडोर मंडी से मिलावट के संदेह में लगभग 5500 लीटर घी सीज

मिलावटखोरी के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही

जोधपुर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिलावटखोरी के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बलवंत मंडा ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं समृद्ध राजस्थान के उद्देश्य से निरोगी राजस्थान अभियान चलाया जा रहा है मिलावटखोरी के खिलाफ “शुद्ध के लिए युद्ध अभियान” चलाया जा रहा है। आगामी दीपावली के त्योहार को देखते हुए बाजारों में मिलावटी खाद्य सामग्री का उत्पादन व विक्रय नही हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा की टीमों द्वारा नियमित रूप से मिलावट के संदेह से खाद्य पदार्थो को सीज कर नमूने लिए जा रहे है।

मंडोर मंडी से मिलावट के संदेह में लगभग 5500 लीटर घी सीज

इसी के तहत गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनीश शर्मा की टीम ने सूचना के आधार पर जोधपुर शहर के मंडोर मंडी स्थित संजय इंटरनेशनल फर्म पर दबिश देकर गुजरात निर्मित कोरवा व प्रसंग ब्रांड 5500 लीटर घी को मिलावट के संदेश से जप्त किया। उसके नमूने लेकर खाद्य प्रयोगशाला भिजवाए गए हैं, इनकी जांच रिपोर्ट आने पर अगर इसमे मिलावटी खाद्य पदार्थ पाए जाते हैं तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026