शेखावत ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को दी बधाई
जोधपुर, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भारत की नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उनको पुष्प गुच्छ भेंट कर ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।
इस दौरान द्रौपदी ने मंत्री शेखावत को मिठाई खिलाकर बधाई शुभकामना स्वीकार की।
द्रौपदी मुर्मू के प्रचार कार्यक्रम का संयोजक होने के नाते केन्द्रीय मंत्री शेखावत प्रचार के दौरान उनके साथ रहे। निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए शेखावत ने कहा कि मुझे उनमें बड़ी बहन दिखाई देती हैं। मैं अंतर्मन से हर्षित हूं।
शेखावत ने कहा कि आज अंतिम कतार के अंतिम व्यक्ति के चेहरे को एक नई चमक मिलने का लोकतांत्रिक उत्सव है। उन्होंने कहा द्रौपदी मुर्मू को भारत गणराज्य की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हृदयतल से असंख्य बधाइयां और अपार शुभकामनाएं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

