Doordrishti News Logo

शालीमार एक्सप्रेस का आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर ठहराव

जोधपुर,रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु जैसलमेर-जम्मूतवी- जैसलमेर, शालीमार एक्सप्रेस अब आसलपुर जोबनेर पर भी रुकेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 14645, जैसलमेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस रेलसेवा 20 सितंबर से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 9.35 बजे आगमन एवं 9.37 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14646, जम्मूतवी-जैसलमेर शालीमार एक्सप्रेस 20 सितंबर से आसलपुर जोबनेर स्टेशनपर 18.13 बजे आगमन एवं 18.15 बजे प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा का ठहराव छः माह के लिए दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा पश्चात् बढाया भी जा सकता है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: