Doordrishti News Logo

जोजरी नदी प्रदूषण मामले में रंगाई-छपाई फैक्ट्री पर कार्रवाई आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोजरी नदी प्रदूषण मामले में रंगाई-छपाई फैक्ट्री पर कार्रवाई आरोपी गिरफ्तार। प्रतापनगर सदर थाना पुलिस ने जोजरी नदी में प्रदूषण फैलाने के आरोप में रंगाई-छपाई की फैक्ट्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी बिना उपचारित किए केमिकल युक्त दूषित पानी सीवरेज में छोड़ रहा था,जो आगे जाकर जोजरी नदी में पहुंचकर जल प्रदूषण का कारण बन रहा था। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर टीम ने श्मशान रोड स्थित मोहम्मद आमीन के मकान पर दबिश दी।

मौके पर मकान के अंदर चार छोटी पानी की होदियां मिलीं,जिनमें से दो केमिकल युक्त रंगीन पानी से भरी हुई थीं। कपड़ों की रंगाई-छपाई का काम भी चलता मिला। जांच के दौरान रंगाई-छपाई की टेबलों से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी को नाली के जरिए सीवरेज लाइन में छोड़े जाने की बात सामने आई।

दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट का टॉप-10 का वांछित और 2 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

सूचना पर नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी रजनीश बारासा की टीम तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अधिकारी कविता चारण टीम सहित मौके पर पहुंचीं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने दूषित पानी के नमूने भी सुरक्षित किए।

पुलिस ने बताया कि बिना उपचारित केमिकलयुक्त पानी सीवरेज में छोडक़र उसे जोजरी नदी तक पहुंचाने और पर्यावरण प्रदूषण के साथ आमजन के स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करने के आरोप में मोहम्मद आमीन पुत्र अल्लादीन निवासी प्रतापनगर को गिरफ्तार किया गया।