Doordrishti News Logo

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 7 से 12 सितंबर तक

बारिश के मौसम को देखते हुए परीक्षार्थियों से समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुँचने की अपील

जोधपुर(डीडीन्यूज),वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 7 से 12 सितंबर तक।राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2024 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) का आयोजन 7 से 12 सितंबर तक दो पारियों में किया जाएगा। प्रथम पारी प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पारी दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक होगी। आगामी रविवार को दोनों पारियों में क्रमशः 36,800- 36,800 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

समय पर पहुँचने की अपील
परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर प्रथम) उदय भानु चरण ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश केवल निर्धारित समय के अनुसार ही दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व केंद्र पर पहुँचना अनिवार्य है। प्रथम पारी में प्रातः 9 बजे के बाद तथा द्वितीय पारी में दोपहर 2 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

शहर में गणपति बप्पा मोरया की गूंज,रिमझिम फुहारों में गाजे बाजे के साथ विसर्जन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में बरसात के मौसम को देखते हुए परीक्षार्थियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और समय से पूर्व घर से निकलना चाहिए,जिससे बारिश से जुड़ी किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति के कारण परीक्षा केंद्र पर पहुँचने में विलंब न हो। निर्धारित समय उपरांत किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा की तैयारियां पूर्ण
उदय भानु चरण ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा की पारदर्शिता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु 20 फ्लाइंग स्क्वाड गठित किए गए हैं, जिनमें आरएएस,आरपीएस और आरईएस के एक-एक अधिकारी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 53 उप-समन्वयक भी नियुक्त किए गए हैं।

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026