शहर में गणपति बप्पा मोरया की गूंज,रिमझिम फुहारों में गाजे बाजे के साथ विसर्जन

  • अनंत चतुर्थदशी
  • हाथियों पर सवार होकर गणपति को लेकर पहुंचे विसर्जन स्थल

जोधपुर(डीडीन्यूज),शहर में गणपति बप्पा मोरया की गूंज,रिमझिम फुहारों में गाजे बाजे के साथ विसर्जन। शहर में शनिवार को अनंत चतुर्थदशी पर धूमधाम से गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच विसर्जन हुआ। हर गली मोहल्ले में गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दी। सुबह से ही शहर में हो रही मानसूनी बारिश की रिमझिम फुहारों में गणपति के भक्तों ने गाजे बाजे के साथ विसर्जन किया।

शहर के प्राचीन जलाशयों में गणपति को विसर्जित किया गया। शहर में कुछ स्थानों पर गणपति बप्पा को हाथी पर विराजित कर उन्हें विसर्जन स्थल तक लाया गया। इसके साथ ही आज दस दिवसीय गणपति महोत्सव भी संपन्न हो गया। अनंत चतुर्थदशी पर सुबह से ही लोगों में गणपति विसर्जन को लेकर जोरदार उत्साह व उमंग देखी गई। इधर मानसूनी बारिश के साथ रिमझिम फुहारों से मौसम खुशनुमा बन जाने से लोगों का उत्साह और बढ़ गया। गुलाब सागर तक गणपति बप्पा को गाजे बाजे के साथ लाया गया।

छत से गिरने पर युवक की मौत

शहर की गली मोहल्ले की युवाओं की टोलियां और महिलाएं भी गणपति को विसर्जित करने के लिए विसर्जन स्थल तक पहुंचे। ट्रेक्टर ट्रालियों,बाइक और कई लोग अपने अपने हिसाब से साधन जुटाकर विसर्जन स्थल पर पहुंचे। शहर मेें आज दिन भर गणपति बप्पा मोरया की गूंज गली मोहल्लों में सुनाई देती रही। डीजे की धुनों पर युवाओं, युवतियों और महिलाएं थिरकतीं नजर आई।

अनंत चतुर्दशी का व्रतोपवास रखा और खोला 
शनिवार के दिन कई लोग अनंत चतुर्थदशी का व्रत रखते हैं,साथ ही कई लोग अनंत के लिए बड़े भोज का भी आयोजन करते हैं। लोग अनंत के भोज में शामिल होते हैं और उत्साह को दुगुना करते हैं। इससे पहले रात में भव्य भजन संध्या का आयोजन भी यजमानोंं द्वारा किया जाता है।

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026