कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंदीलाल गुचिया भाजपा में शामिल

  • पोकरण नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष हैं
  • वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंदी लाल गुचिया भाजपा में शामिल। पोकरण के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंदीलाल गुचिया बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। जोधपुर स्थित सांसद सेवा केन्द्र में केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री एवं गजेन्द्र सिंह शेखावत ने उन्हें भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

रक्षाबंधन आज चार साल बाद बना विशेष संयोग

कांग्रेस नेता आनंदीलाल गुचिया करीब 11 वर्षों तक पोकरण नगर पालिका के अध्यक्ष रहे। वे बुधवार दोपहर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट करने सांसद सेवा केन्द्र पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं नेताओं की मौजूदगी में उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

शेखावत ने गुचिया का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनका मुंह मीठा करवाकर नई राजनीतिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह लखावत,पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी, रोहिट प्रधान रश्मि सिंह, जैसलमेर भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत सिंह हिंगड़ा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नेता उपस्थित थे।

गुचिया के भाजपा में शामिल होने से पोकरण क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं।