आरपीएससी यूरोलॉजी सहायक आचार्य परीक्षा में डॉ.नवीन लोहार ने किया टॉप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आरपीएससी यूरोलॉजी सहायक आचार्य परीक्षा में डॉ.नवीन लोहार ने किया टॉप। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित यूरोलॉजी सहायक आचार्य परीक्षा परिणाम में जोधपुर के डॉ.नवीन लोहार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
रक्षाबंधन आज चार साल बाद बना विशेष संयोग
डॉ.नवीन लोहार वर्तमान में इसी विभाग में यूटीबी (Urgent Temporary Basis) पर सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
डॉ.लोहार ने एमबीबीएस की डिग्री कोटा से,मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) की डिग्री बीकानेर से और एमसीएच (यूरोलॉजी) की डिग्री डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज,जोधपुर से प्राप्त की है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में 2021 की आरपीएससी परीक्षा में भी सर्जरी विभाग में सहायक आचार्य पद पर उनका चयन हुआ था,परंतु मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण अभी तक नियुक्ति आदेश जारी नहीं हुए हैं।
