Doordrishti News Logo

बिल पास करवाने के एवज में मांगी रिश्वत राशि

जोधपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सेामवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ सहायक को पांच हजार की रिश्वत लिए जाने के आरोप में पकड़ा है। उसने यह राशि एरियर बिल पास करवाने के एवज में मांगी थी। उससे अब पूछताछ की जा रही है।

ब्यूरो एएसपी भोपालसिंह लखावत ने बताया कि ब्यूरो को पीएचईडी में कार्यालय सहायक अभियंता में लगे ड्रीलिंग एंड हैण्डपंप वाहन चालक सांवरमल जाट की तरफ से 9 जुलाई को शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसमें बताया कि उसके चाचा सांवरमल छठे व सातवें वेतनमान एंव द्वितीय व तृतीय वेतनमान को बकाया भुगतान होना था। उनकी सेवा में व्यवधान होने से तनख्चाह कम आ रही थी।

उक्त वेतनमान के तौर उन्हें 25 लाख रूपए एरियर के बतौर आने है। मगर इसके बिल को पास करवाने के लिए वह कार्यालय में वरिष्ठ सहायक विक्रम शर्मा से मिला था। उनका वर्ष 2006 से चयनित वैतनमान भुगतान बाकी है। तब विक्रम शर्मा ने इसके लिए पहले से ही पांच हजार रूपए रिश्वत के बतौर ले लिए।

ब्यूरो एएसपी लखावत ने बताया कि बाद में शिकायत सत्यापन किए जाने पर विक्रम शर्मा ने दो हजार रूपए लिए थे। मगर वह परिवादी से पांच हजार और रिश्वत की मांग करने लगा। इस पर सोमवार को ट्रेप का आयोजन कर पीएचईडी के वरिष्ठ सहायक ड्रीलिंग एंड हैण्डपंप कार्यालय सहायक अभियंता में लगे वरिष्ठ सहायक विक्रम शर्मा को पांच हजार रूपए रिश्वत लिए जाने के आरोप में पकड़ा गया। अब उससे पूछताछ की जा रही है। रूपए उसकी शर्ट की जेब से बरामद हुए।

>>> कलाकारों ने टीशर्ट पर पेन्टिंग बना कर रंग मल्हार पर्व के जरिये अच्छी वर्षा की कामना का दिया संदेश

Check price & Details👆

 

 

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026