जोधपुर,भारतीय ओलिंपिक दल के उत्साहवर्धन के लिये सेल्फी अभियान की शुरुआत जोधपुर मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय द्वारा सेल्फी फोटो से की गई।
उत्तरपश्चिम रेलवे जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन तथा स्पोर्टस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में टोक्य़ो ओलिंपिक में भारतीय दल का उत्साह व मनोबल बढाने के लिये देशव्यापी सेल्फी अभियान शुरु किया गया है। इस अभियान में भारतीय खिलाड़ियों के लिये ‘चियर्स4 इंडिया’ के स्लोगन के साथ एक बैनर बनाया गया है।
बैनर का प्रयोग करके सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर लगाना है। जोधपुर मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय द्वारा “चियर्स 4 इंडिया” अभियान के लिये सेल्फी फोटो ली गई तथा इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।
जोधपुर मंडल खेलकूद संघ के सचिव व वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजिनियर रवि मीणा ने बताया कि ‘चियर्स4 इंडिया’ के लिये जोधपुर रेलवे स्टेशन, मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय तथा रेलवे स्टेडियम जोधपुर में सेल्फी बैनर लगाये गये हैं।
आम जनता तथा खेलप्रेमी भारतीय ओलिंपिक दल के उत्साहवर्धन के लिये अपनी सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगा सकते हैं तथा भारतीय दल की सफलता के लिये कामना कर सकते है।
>>> आंख-कान में क्या डालकर सोते हैं अधिकारी, जो उन्हें 30-30 टायर के डंपर नहीं दिखते – शेखावत

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद



