Doordrishti News Logo

जोधपुर, लॉकडाउन में दुकानें व रेस्टोरेंट बंद होने से कोविड व अन्य मरीजों व उनके परिजनों के खाने में हो रही असुविधा को देखते हुए अब सैन समाज में आगे आया है। सैन समाज की न्यू क्षौरकार संस्थान ने एडीएम एमएल नेहरा को जिला कलेक्टर के नाम का एक ज्ञापन सौंपकर उनसे अस्पतालों में भर्ती मरीजों व उनके रिश्तेदारों के लिए निशुल्क भोजन व ऑक्सीजन गैस के छोटे 12 लीटर के सिलेण्डरों की व्यवस्था करने के लिए अनुमति दिलवाने की मांग की है। संस्थान के अध्यक्ष प्रेम तापू ने बताया कि लॉक डाउन में मरीजों व उनके रिश्तेदारों को भोजन में काफी परेशानियां हो रही हैं क्योंकि खानेपीने की दुकाने बन्द हैं इस कारण सैन समाज ने मरीजों व उनके रिश्तेदारों के लिए भोजन की व्यवस्था करने का संकल्प लिया है।

ये भी पढ़े :- कोरोना से थम गई जिंदगी की रफ्तार

Related posts: