Doordrishti News Logo
  • दो गाडिय़ां जब्त
  • हजारों लीटर तेल बरामद
  • दो गिरफ्तार

जोधपुर, शहर की बोरानाडा पुलिस ने नेशनल हाइवे 25 पर भांडूकलां गांव की सरहद में दो पिकअप गाडिय़ों को पकड़ा। इनमें टंकी लगाकर अवैध रूप से डीजल को कालाबाजारी के तरीके से बेचा जा रहा था। पुलिस ने हजारों लीटर डीजल बरामद करने के साथ दोनों के चालकों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि यह डीजल चोरी का हो सकता है। पुलिस ने इसमें पता लगाने का भी प्रयास कर रही है।

Diesel black marketing in pickup vehicles on the highway

सहायक पुलिस आयुक्त मांगीलाल राठौड़ ने बताया कि महादेव होटल नेशनल हाईवे 25 के पास पिकअप गाड़ी में अवैध रूप से टंकी रख कर डीजल बेचने की सूचना पर दबिश दी। इस पर जालोर जिले के भीनमाल स्थित पूनासा निवासी रमेश कुमार पुत्र धनाराम जाट और बोरानाडा के राडों की ढाणी भाण्डूखुर्द निवासी पदमाराम पुत्र नारायण जाट को गिरफ्तार कर पिकअप गाड़ी और उसमे रखा डीजल जब्त किया गया। दोनों के खिलाफ ईसी एक्ट में केस बनाया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। संदेह है कि डीजल चोरी का सकता है और उसके कालाबाजारी कर बेचा जा रहा था।

ये भी पढ़े :- हार्डकोर अपराधी कैलाश मांजू को चेकअप के लिए लाए एमजीएच

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026