Doordrishti News Logo

जोधपुर, भारत विकास परिषद द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण महाभियान का शुभारम्भ किया गया। अभियान के अन्तर्गत परिषद द्वारा इस वर्ष 3 लाख पौधे लगाये जायेंगे। अभियान का शुभारम्भ तिवरी मथानिया क्षेत्र में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,मंहत ओमदास तथा परिषद के राष्ट्रीय मंत्री मुकन सिंह राठौड़ द्वारा किया गया।

स्थापना दिवस वृक्षारोपण महाअभियान

शुरुआत में प्रान्तीय कार्यकारिणी ने 251 पौंधे लगाए। इस कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष सेवा रामाकिशन भूतड़ा, महासचिव प्रदीप राठी, पर्यावरण प्रकल्प के प्रान्तीय प्रभारी जगदीश झंवर,मथानिया शाखा अध्यक्ष चांद रतन डागा सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों की उपस्थिति में पौधे लगाए गए।

स्थापना दिवस वृक्षारोपण महाअभियान

तिवरी मथानिया क्षेत्र में भाविप द्वारा ग्राम पंचायत व भामाशाहों के सहयोग से 2.5 लाख पौधे लगाये जायेंगे। स्थापना दिवस पर महाभियान के शुभारम्भ के अवसर पर पावटा शाखा द्वारा बासनी तम्बोलिया में 101, रातानाडा शाखा में इण्डो तिब्बत बोर्डर पुलिस मुख्यालय पर 300, जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा 101, बाड़मेर मुख्य शाखा द्वारा 225, वीरदुर्गादास राठौड़ शाखा बाड़मेर द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में 83 पौधे रोपे गये ।

पाली, बालोतरा, पिण्डवाड़ा सहित प्रान्त की सभी शाखाओं द्वारा भी परिषद स्थापना दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण महाभियान का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में परिषद के राष्ट्रीय मंत्री मुकन सिंह राठौड़ ने कहा कि प्राकृतिक सन्तुलन के लिए पर्यावरण संरक्षण व सम्वर्धन आज के समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। भारत विकास परिषद इस दिशा में सक्रियता से कार्य कर अपने सामाजिक उत्तरदायित्व निर्वहन में अग्रणी भूमिका निभायेगा।

>>> अब एम्स में एनिमल एथिकल कमेटी भी बनेगी। चुहे, खरगोश मेंढक जैसे जानवर पर शोध होगा

Check price & Details👆

 

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026