44वीं राष्ट्रीय जूनियर गर्ल्स हैंडबॉल प्रतियोगिता 11 से डीडवाना में
नामचीन हस्तियां के साथ साइमा सैयद,तसनीम खान करेंगी खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन
डीडवाना,44वीं राष्ट्रीय जूनियर गर्ल्स हैंडबॉल प्रतियोगिता 11 जनवरी से डीडवाना में होगी। इस प्रतियोगिता में देश भर से 26-27 टीम भाग लेंगी।
नागौर ज़िला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ.सोहन चौधरी ने बताया कि 11 जनवरी से डीडवाना में होने वाली 44वीं राष्ट्रीय जूनियर गर्ल्स प्रतियोगिता में देश भर की 26-27 टीमें बालिका वर्ग की भाग लेंगी।
प्रतियोगिता में कई अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडियों सहित लगभग 600 खिलाड़ी मैनेजर्स प्रशिक्षकों व निर्णायकों के भाग लेने की सम्भावना है।
ये भी पढ़ें- भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में लाठी-भाटा जंग
नागौर ज़िला हैंडबॉल संघ के सचिव अनिल मोट ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता को भव्य,शानदार और यादगार बनाने के लिये एसोसिएशन के पदाधिकारी,कार्यकर्ता जी जान से जुटे हुए हैं। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र में ज़बर्दस्त उत्साह है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में कई नामची हस्तियां शामिल होंगी। जिसमे 11 जनवरी को इंडियन नेशनल एंड्यूरेन्स हॉर्स राइडर साइमा सैयद तथा समापन समारोह 15 जनवरी को प्रसिद्ध पत्रकार, साहित्यकार और राजस्थान साहित्य अकादमी सदस्य तसनीम खान मौजूद रहेंगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

