Doordrishti News Logo
  • स्काउट गाइड शिक्षकों का बिगनर्स कोर्स संपन्न
  • आपातकाल में स्काउटिंग की अग्रणी भूमिका

जोधपुर, राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला जोधपुर का बिगिनर्स कोर्स ऑनलाइन वेबीनार के माध्यम से आयोजित किया गया। शिक्षा जगत में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यवहारिक ज्ञान का समागम करने वाली सहशैक्षिक प्रवृत्ति के रूप में संचालित स्काउटिंग गाइडिंग के प्रभारी के रूप में प्रशिक्षित होने के लिए जिलेभर से 52 शिक्षक शिक्षिकाओं ने इस वेबीनार में सहभागिता कर स्काउटिंग का प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

सीओ स्काउट छत्तर सिंह पिडियार एवं सीओ गाइड सुयश लोढा के नेतृत्व में आयोजित इस वेबीनार में स्काउट गाइड आंदोलन की परिभाषा, सिद्धांत,उद्देश्य,कार्य पद्धति के साथ साथ विद्यालयों में स्काउटिंग के संचालन एवं समाज में इसकी आवश्यकता के संदर्भ में विविध जानकारियां प्रदान की गई। वेबीनार के अवलोकनार्थ उपस्थित जोधपुर मण्डल के सहायक राज्य संगठन आयुक्त विनोद दत्त जोशी ने अपने उद्धबोधन में कहा कि आपातकाल  परिस्थितियों में भी स्काउट गाइड युवाओं की भूमिका अग्रणीय रहती है। इस अवसर पर राज्य संगठन के पदाधिकारी के रूप में राज्य संगठन आयुक्त गाइड शकुंतला वैष्णव एवं राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बन्नालाल ने भी संभागीयों को संगठन के संदर्भ में अपने उद्धबोधन से लाभान्वित किया।

ये भी पढ़े :- गाइडलाइन के उल्लंघन पर सात प्रतिष्ठान सीज

Related posts:

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

युवा संगम फेज VII में राजस्थान का नेतृत्व करेगा IIT जोधपुर

September 24, 2026

23 सितंबर को दिन-रात बराबर होने का भ्रम दूर, सारिका ने बताई इक्विनॉक्स की सच्चाई

September 23, 2026

अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के सम्मान

September 23, 2026

IIT Jodhpur की पारंपरिक शिल्प को IPR और आधुनिक बाजार से जोड़ने की पहल

September 22, 2026

अध्यक्ष पद के चुनाव के दोनों नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए

September 22, 2026

RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

September 19, 2026

चित्र बनाओ-इनाम पाओ चित्रकला एक्टिविटी रविवार को

September 18, 2026

कार्डियक अरेस्ट के बाद 15 मिनट में रेस्क्यू एंजियोप्लास्टी,MDM में 41 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन

September 16, 2026