Doordrishti News Logo

स्कूटी सवार बदमाश युवक के हाथ मोबाइल लूट भागे

जोधपुर,शहर के रातानाडा स्थित पीडब्लूडी चौराहा के समीप एक कैफे के सामने रात को स्कूटी सवार दो बदमाश युवक के हाथ से मोबाइल झपट कर ले गए। पीडि़त ने इस बारे में रातानाडा थाने में मामला दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें- दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश,27 दुपहिया वाहन बरामद

बाड़मेर के कोतवाली थानान्तर्गत खत्रियों का निचला बास निवासी गौतम पुत्र अरविंद खत्री ने रिपोर्ट दी कि वह रात को रातानाडा स्थित पीडब्लूडी चौराहा के निकट एक कैफे के सामने से निकल रहा था। वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। तब एक स्कूटी पर दो युवक आए और उसका मोबाइल झपट कर ले गए। फिलहाल बदमाशों का पता नहीं चला है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: