जोधपुर, पावटा चौराहे पर शुक्रवार सुबह स्कूटी पर जा रहे दंपती को एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से नीचे गिरते ही महिला बेहोश हो गई जबकि उसके पति को भी चोट आई। उनकी स्कूटी के पीछे आ रहे पुलिस के एएसआई मूलसिंह ने अपनी बाइक को रोक तुरंत दोनों घायलों को संभाला। इसके बाद वे एक ऑटो में अस्पताल में लेकर गए।
एएसआई मूलसिंह ने बताया कि उनकी ड्यूटी जालोरी गेट चौराहा पर है। वे अपने घर से ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान पावटा चौराहे के समीप एक एक्टिवा पर पति-पत्नी जा रहे थे। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार के साथ आई कार ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पति-पत्नी उछल कर नीचे गिर पड़े। नीचे गिरते ही महिला बेहोश हो गई जबकि उसके पति को भी चोट आई। इस पर उन्होंने तुरंत अपनी बाइक रोकी और दोनों को संभाला। इसके बाद कुछ लोगों की मदद से एक ऑटो को रुकवा कर उसमें घायल दंपति को बैठा पावटा सेटेलाइट अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। एक दिन पहले ही जालोरी गेट चौराहा के समीप एक युवक को आत्महत्या करते देख एएसआई मूलसिंह ने भाग कर उसे थाम लिया था और उसकी जान बचाई। आज फिर उन्होंने घायल पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया।
ये भी पढ़े :- मरूधरा ग्रामीण बैंक के सदस्यों ने किया रक्तदान
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

