ग्रीष्मावकाश के बाद खुले स्कूल,रौनक लौटी
हाईकोर्ट और निचली अदालतों में भी नियमित न्यायिक कार्यवाही शुरू
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ग्रीष्मावकाश के बाद खुले स्कूल,रौनक लौटी। गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद सोमवार से सभी सरकारी व निजी स्कूलों में एक बार फिर चहल-पहल लौट आई। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के साथ विद्यार्थी नई किताबें,कॉपियां और नए उत्साह के साथ विद्यालय पहुंचे। स्कूल परिसरों में बच्चों के चेहरों पर खुशी और उमंग साफ झलक रही थी।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद हाईकोर्ट और निचली अदालतों में भी आज से नियमित न्यायिक कार्यवाही शुरू हो गई।
स्कूलों में आज पहले दिन विद्यालयों में विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। कई स्कूलों में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।
निजी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा
कक्षाओं में नए सत्र की शुरुआत के साथ अध्ययन-अध्यापन का कार्य प्रारंभ हुआ। स्कूलों के बाहर भी अभिभावकों की अच्छी खासी आवाजाही रही,जो अपने बच्चों को विद्यालय छोडऩे पहुंचे। नए शैक्षणिक सत्र के साथ विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया,शिक्षकों ने भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का विश्वास जताया। नए सपनों, नई उम्मीदों और नए संकल्पों के साथ शिक्षा का सफर एक बार फिर शुरू हो गया।
हाईकोर्ट में भी बदला समय
गर्मियों की छुट्टियों (समर वैकेशन) के बाद राजस्थान हाईकोर्ट भी आज से खुल गए। मुख्यपीठ जोधपुर और जयपुर पीठ में सोमवार से नियमित रूप से मामलों की सुनवाई शुरू हो गई। हाईकोर्ट में 1 से 28 जून तक समर वैकेशन था। इसके चलते केवल जरूरी मामलों (अर्जेंट कैसेज) की ही सुनवाई हो रही थी।
सोमवार से हाईकोर्ट में सुनवाई का समय भी बदल गया। गर्मियों के कारण अभी तक हाईकोर्ट मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित हो रहा था। लेकिन अब हाईकोर्ट में अपने नियमित समय सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक मामलों की सुनवाई होगी। प्रदेश की अधीनस्थ अदालतें भी मॉर्निंग शिफ्ट की जगह नियमित समय से ही चलेगी।
