नेहरू पार्क में सावन महोत्सव

  • महिलाओं का हुजूम उमड़ा
  • सावन के झूलों का लिया आनंद
  • जम कर की मौज मस्ती

जोधपुर, सावन के महीने में नगर निगम की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला सावन महोत्सव आज सुबह 11 बजे शुरू हुआ। बुधवार को नेहरू पार्क में इसका आयोजन हुआ। सावन महोत्सव में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,यहां खान पान की स्टाल्स भी लगाई गई।

महापौर वनीता सेठ के अनुसार नगर निगम दक्षिण की ओर से बुधवार को नेहरू पार्क में सावन महोत्सव का आयोजन हुआ। इस बार सावन महोत्सव में महिलाओं के लिए मेहंदी, रंगोली, मिस एंड मिसेज लहरिया, बेस्ट फोटोजेनिक चेहरा और बच्चों की डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में केवल महिलाओं व बच्चों को ही प्रवेश दिया गया। नगर निगम दक्षिण की मेला कमेटी अध्यक्ष मीनाक्षी कोठारी ने बताया कि सुबह 11 बजे सावन महोत्सव का आगाज हुआ। शाम को समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews