Doordrishti News Logo

केंद्रीय मंत्री ने दिया जल के संचय, संरक्षण और विवेकपूर्ण उपयोग पर जोर

जोधपुर, स्थानीय सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बरसात की एक-एक बूंद को महत्वपूर्ण बताया और उसके संचय करने पर जोर दिया है, ताकि देश और आने वाली पीढ़ियों के सामने बड़ा जल संकट खड़ा न हो। शेखावत मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम जल संचय करें, संचयित पानी का संरक्षण करें। संरक्षित पानी का विवेकपूर्वक उपयोग करें, यह समय की आवश्यकता है।

आज यह और भी प्रासंगिक है, क्योंकि यदि अभी समय रहते हमने जल संचय और संरक्षण को प्राथमिकता के साथ नहीं किया तो आने वाले समय में देश और आने वाली पीढ़ियों के सामने बड़ा जल संकट खड़ा हो सकता है।
शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 700 जिलों में कैच द रैन प्रोग्राम चल रहा है। बरसात की एक बूंद जहां भी गिरे, जब भी गिरे, हम उसका संचय करें, इस उद्देश्य के साथ देशभर में गतिविधियां संचालित हो रही हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

राजस्थान निचले पांच प्रदेशों में

जल जीवन मिशन से जुड़े सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि देश में प्रत्येक ग्रामीण आवास में पीने का पानी मिले, इस लक्ष्य और संकल्प के साथ मोदी सरकार काम कर रही है। देश के अनेक प्रांतों ने अभूतपूर्व कार्य करते हुए, देश का जो औसत कवरेज था, उसे 17 से बढ़ाकर 41 प्रतिशत तक ले जाने में कामयाबी प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से राजस्थान अभी भी निचले पांच प्रदेशों में आता है। शेखावत ने बताया कि मैंने पिछले बार अफसरों के साथ बैठकर चर्चा की थी कि राजस्थान में जल जीवन मिशन की गति बढ़ाने की आवश्यकता है।

ये भी पढें – जोधपुर का पहला आर्ट कैफे अगस्त से शुरू करेगा इवेंट्स का सिलसिला

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026